मुजफ्फरपुर, मई 2 -- पानापुर, एक संवाददाता। ओपी क्षेत्र के रमतोमहा में शुक्रवार को पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। मृतका रमतोमहा निवासी हर्षित कुमार की पत्नी नंदनी कुमारी थी। ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। नंदनी के पिता बरुराज निवासी जमदार साह ने पानापुर ओपी में आवेदन दिया है। इसमें ससुर, सास, पति व देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। जमदार साह ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल को सूचना मिली कि नंदनी की तबीयत खराब है। जब वह बेटी के ससुराल गए तो नंदनी पलंग पर पड़ी हुई थी। ओपी अध्यक्ष ज्योति पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- महिसौर के मुर्तुजापुर में नव विवाहिता की गला रेतकर हत्या एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.