पानापुर में बस से कुचलकर युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- पानापुर, एक संवाददाता। एनएच 27 पर रविवार देर शाम पखनाहा चौक के समीप तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। इसमें कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा निवासी लालबाबू ठाकुर (45) की मौत हो गई। वह कारपेंटर था। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लोगों को समझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि लालबाबू ठाकुर पखनाहा बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर से आ रही बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बस में फंसकर बाइक करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। यह भी पढ़ें- पानापुर में बस से कुचलकर युवक की मौत बस छोड़कर चालक फरार हो गया। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक चालक की मौत यह भी पढ़ें- कटिहार: हाइवा की ठोकर से साइकिल सवार की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.