मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- पानापुर, एक संवाददाता। पानापुर ओपी क्षेत्र स्थित बाड़ाभारती हनुमान मंदिर के समीप शनिवार की देर रात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक मीनापुर की बाड़ाभारती पंचायत के मुखिया लालबचन सहनी का पुत्र सुजीत कुमार सहनी (32) हैं। गोली सुजीत के बाएं बांह में लगी है। परिजनों की मदद से सुजीत को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। सुजीत झोलाछाप डॉक्टर हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घायल सुजीत ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया है। इसमें मीनापुर प्रखंड के राजद अध्यक्ष उमाशंकर सहनी समेत अन्य लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उमाशंकर सहनी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पीआर बॉंड पर छोड़ दिया गया।

घायल युवक और परिवार के हालात मुखिया लालबचन सहनी ने पुलिस को बताया कि ...