मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- पानापुर, एक संवाददाता। मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी अंतर्गत पानापुर चौक पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण व्यवसाई सुरेंद्र कुमार से लाखों रुपए का आभूषण लूट लिया। घटना के बाद ओपी अध्यक्ष ज्योति कुमार के नेतृत्व में पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। एसडीपीओ पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि घटनास्थल पर जांच की गई है। मामला संदिग्ध है। पूछताछ के आधार पर छानबीन की जा रही है। घटना के संबंध में कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी आभूषण व्यवसाई सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि देर शाम करीब साढ़े सात बजे पानापुर चौक स्थित दुकान से सोने-चांदी के गहने लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो-तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया और गहने छीनकर मोतीपुर की ओर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद सुरेंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.