छपरा, मार्च 31 -- पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेमराहा गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। हालांकि, चोरों ने कितनी संपत्ति की चोरी की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि सेमराहा गांव निवासी सर्वजीत प्रसाद सपरिवार बाहर रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर सोमवार की रात चोर छत के सहारे घर में घुस गए और ग्रिल एवं कमरों के दरवाजे तोड़ दिए। चोरों ने बक्सा, अलमारी और दीवान पलंग तोड़कर कीमती सामानों की चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण जागे तो घर का दरवाजा खुला देख स्थानीय थाने में सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। बेलौर पंचायत के मुखिया सुनील राय ने बताया कि गृहस्वामी को चोरी की सूचना दे दी गई है। गृहस्वामी के घर पहुंचने के बाद ही चोरी गई संपत्ति का सही आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.