पानापुर करियात की थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी निलंबित
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पानापुर करियात थाने की थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी को संदिग्ध आचरण के आरोप में शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की गई है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।एसडीपीओ पश्चिमी वन द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि थानाध्यक्ष ने एक आपराधिक कांड में एक धारा को काटकर उस पर अपने लघु हस्ताक्षर किए थे। प्रथम दृष्टया थानाध्यक्ष का यह कृत्य संदिग्ध माना गया। इससे पहले वादी द्वारा पुलिस मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने आचरण को संदिग्ध मानते हुए निलंबन के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ऑनलाइन पोर्टलों पर मामलों की स्थिति रखें अपडेट निलंबन के आदेश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.