मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। पानापुर ओपी अध्यक्ष एसआई जग्गू बिंद को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है। ओपी प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने अभियुक्त की गिरफ्तारी में प्रक्रियागत अनियमितता की और बिना उचित जांच के कार्रवाई की। साथ ही उन पर संवेदनशील घटनाओं की सूचना वरीय अधिकारियों को समय पर नहीं देने का आरोप है। मामले की जांच एसडीपीओ पूर्वी एक अलय वत्स से कराई गई। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में आरोपों को प्रारंभिक तौर पर सही पाया। इसके बाद डीआईजी चंदन कुशवाहा के अनुमोदन पर पानापुर ओपी प्रभारी जग्गू बिंद को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पुलिसिंग में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...