पानप दास समाधि स्थल पर मारपीट मामले में जांच पूरी, दरोगा पर कार्रवाई की तैयारी
बिजनौर, मई 10 -- धामपुर। पानप दास समाधि स्थल पर दरोगा से हुई मारपीट के मामले की जांच पूरी हो गई है। सीओ ने पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में दरोगा के साथ हुई मारपीट के मामले में कई अहम बिंदु सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार समाधि स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दरोगा की कई ऐसी आपत्तिजनक करतूत सामने आई हैं, जिससे खाकी शर्मसार हो जाएगी। महिला ने इस मामले में एसपी से जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। एसपी अभिषेक झा ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ धामपुर को सौंपी थी। गौरतलब है कि पांच मई को धामपुर कस्बा इंचार्ज ब्रह्मपाल गिरी के साथ उनके आवास पर मारपीट हुई थी। दारोगा ने आरोप लगाया था कि आवास परिसर रहने वाले दो सगे भाइयों ने पानप दास समाधि स्थल से निकालने के उद्देश्य से उनके साथ मारपीट की। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.