इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा, संवाददाता। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप लगातार बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 21 मई से प्रारंभ हुए इस समर कैंप में विद्यार्थियों को विभिन्न रचनात्मक, शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैंप के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समर कैंप में एडीआईओएस डॉ.मुकेश यादव एवं एच.एन. पब्लिक इंटर कॉलेज के चेयरमैन पवन यादव ने विशेष रूप से उपस्थित होकर बच्चों द्वारा तैयार की गई विभिन्न गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों का अवलोकन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कला एवं शिल्प, कंप्यूटर गतिविधियों, योग, खेलकूद तथा अन्य रचनात्मक प्रदर्शनों को देखकर उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समाप...