पान, कत्था, बेल सहित 18.41 लाख पौधे कल लगाए जाएंगे
वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी, हिटी। जनपद में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले पौधरोपण महायज्ञ में 18 लाख 41 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसमें पान, कत्था, शहतूत, अर्जुन, चिरौंजी, महुआ के साथ ही बड़ी संख्या में बेल के पौध होंगे। इसी निमित्त राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि पौधरोपण महायज्ञ केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जनआंदोलन है। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि आवंटित लक्ष्य के अनुरूप पौधे लगाएं। समीक्षा में पौधरोपण स्थलों के चयन, गड्ढों की खुदाई, उपलब्धता एवं गुणवत्ता, सुरक्षित परिवहन, सिंचाई व्यवस्था, पौधों के संरक्षण, जियो टैगिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.