गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम के विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार की क्षमता वृद्धि की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 5 एमवीए का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और फाल्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। पादरी बाजार उपकेंद्र की वर्तमान में 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के 15 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ओवरलोड की वजह से आए दिन फाल्ट की समस्या झेलनी पड़ती थी, जिसको देखते हुए बिजली निगम ने उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि करने का निर्णय लिया था। बिजनेस प्लान 2025-26 में स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को क्षमता वृद्धि की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्युत माध्यमिक कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.