गोरखपुर, मार्च 25 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में सोमवार की देर रात किसी ने व्यापारी की बाइक और स्कॉर्पियो में आग लगा दी। जानकारी होते ही व्यापारी और आसपास के लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तिनकोनिया नंबर एक स्थित पादरी बाजार निवासी मनोज जायसवाल की पादरी बाजार पुलिस चौकी पास किराना की दुकान है। उनका मकान पादरी बाजार में साप्ताहिक बाजार लगने वाले स्थान पर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात उनके मकान के पास उनका एक ई-रिक्शा, बाइक खड़ी थी और उनके भतीजे की स्कॉर्पियो कार वही खड़ी थी।आरोप है कि रात 1:30 बजे के करीब किसी शरारती तत्वों ने बाइक में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से स्कॉर्पि...