देवघर, फरवरी 1 -- पाथरोल। पाथरोल थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत रहे मगन साहू को सेवानिवृति के अवसर पर थाना परिवार द्वारा समारोहपूर्वक विदाई दी गयी। इस अवसर पर मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर मधुपुर, थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग ने अपने साथी पुलिस पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने अपने उद्भोदन में कहा की मगन साहू दो वर्ष से पाथरोल थाना में कार्यरत थे। उनके सुखद जीवन की सभी कामना करते हैं। मौके पर एसआई अशोक कुमार, समाजसेवी अमर झा, रोहित कुमार, संतोष कुमार, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.