पाथरोल पुलिस ने हाइजेक कंटेनर को किया बरामद
देवघर, जून 24 -- पाथरोल,प्रतिनिधि। दिल्ली के गुड़गांव से करोड़ों का सामान लेकर कोलकाता जा रहे एक कंटेनर ट्रक को अंतर्राज्यीय लूट गिरोह ने हाइजेक कर लिया था। बुधवार को अहले सुबह पाथरोल पुलिस और बंगाल पुलिस के संयुक्त छापेमारी दल ने उक्त कंटेनर को सामान उतारते हुए कोल्होड़ मोड़ के एक घर से बरामद कर लिया। इस कंटेनर में एक करोड़ पच्चीस लाख रूपए का सामान लदा हुआ था। बरामद हाइजेक कंटेनर समेत सभी सामान बंगाल पुलिस अपने साथ कोलकाता ले गयी। क्या है घटना : कोलकाता के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी खेमराज वराल ने बताया की करीब 20 दिन पूर्व उनके कंपनी में दिल्ली से कोलकाता के लिए विभिन्न सामानों से लदे एक कंटेनर ट्रक चला। जो झारखंड राज्य के बरकठा तक पहुंचा। उस कंटेनर के ड्राईवर का नाम पवन यादव था। ड्राईवर पवन यादव ने कंपनी को बगैर सूचना दिए ही जावेद अंसारी नामक ड्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.