देवघर, मार्च 25 -- सिद्धपीठ पाथरोलेश्वरी काली माता मंदिर में बासंती नवरात्र सह गंवाली पूजा को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु काली माता का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। बस स्टैंड स्थित शीतला मंदिर में चैती दुर्गा पूजा के लिए बुधवार को बेलभरनी पूजा की गई। साथ ही भगवती दुर्गा देवी की प्रतिमा पिंडी पर विराजमान की गई। पुजारी सुबल चक्रवर्ती ने बताया की दो सौ वर्षों से इस मंदिर में चैती दुर्गा पूजन और अखाड़ा होता है। रामनवमी के बाद दशमी तिथि को प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम होता है। दोपहर में अखाड़ा खेला जाता है। यहां पर तीन दिन तक मेला लगता है। मंदिर में श्री दुर्गा सप्तसती पाठ, नित्य पूजन, रात्रि में आरती होता है। मंदिर का अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है। पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरोल, टेकरा, बघनाडीह, सिरसा गांव में कुल 5 निबंधित अखाड़ा कमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.