देवघर, मार्च 28 -- पाथरोल,प्रतिनिधि। चैत शुक्ल पक्ष दशमी तिथि शनिवार को सिद्धपीठ काली माता मंदिर पाथरोल में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंवाली पूजा को लेकर महिलाओं का जत्था काली माता का गीत गाते हुए मंदिर पहुंच रही थी। इनमें भक्त, शिष्य सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने काली माता मंदिर में दीप जलाकर सुख समृद्धि के लिए मंगलकामना की। वहीं बस स्टैंड स्थित शीतला मंदिर में चैती दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर अखाड़ा खेला गया। यहां पर नवयुवक टोली ने लाठी, तलवारबाजी, बाना प्रदर्शन कर कई आकर्षक करतब दिखाया। मौके पर उस्ताद नंद किशोर सिंह ने बताया की गांव में मरजादी अखाड़ा बहुत पुराना अखाड़ा है। इस अखाड़े में ढोल नगाड़े के साथ जय घोष भी किया जा रहा था। प्रतिमा विसर्जन के साथ तीन दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.