देवघर, जनवरी 1 -- पाथरोल,प्रतिनिधि। नववर्ष 2026 के अवसर पर गुरुवार को पाथरोल स्थित कालीमाता मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर काली माता मंदिर को रंग-बिरंगे आकर्षक फूलों से सजाया गया था। अहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु फल,फूल लेकर माता काली के दर्शन को पहुंच रहे थे। दोपहर बाद तक मंदिर में पूजा करने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंदिर में पर्याप्त संख्या में पुलिस जवान तैनात थे। इसके साथ ही नववर्ष पर लोग पिकनिक के लिए पतरो नदी, जयंती नदी, गंजोवारी जंगल समेत पथरड्डा पहाड़ पर जाकर वनभोज का आनंद लेते हुए हर्षोल्लास से नववर्ष मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.