पाथरबासा में किया गया पौधारोपण
चक्रधरपुर, जून 5 -- मनोहरपुर। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के मौके पर गुरुवार को मनोहरपुर प्रखंड के पाथरबासा गांव में कोयना वन प्रक्षेत्र की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर गांव के सरना स्थल के पास पौधरोपण किया गया। मौके पर रेंज अधिकारी रामनंदन राम ने लोगों को पेड़-पौधों और जंगल की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि जंगल से ही पृथ्वी का पारिस्थितिकीय संतुलन बना रहता है। जंगल के बिना धरती पर जीवन की परिकल्पना भी बेमानी है। इससे पहले विगत बुधवार की शाम मीनाबाजार के फॉरेस्ट नाका के पास टीवी के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- मनोहरपुर में वृक्ष रधा बंधन पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन इस मौके पर ग्राम मुंडा अशोक महतो, अभिषेक प्रधान, सनोज कुमार, बलराज महतो, जितेंद्र सिंह के अलावा अन्य वनकर्मी और ग्रामीण आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.