धनबाद, जनवरी 30 -- चासनाला, प्रतिनिधि। पाथरडीह पांडेय बस्ती स्थित श्रीश्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीश्री 108 श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के अवसर पर गुरुवार की शाम भव्य नगर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों व डीजे पर बज रही भक्तिमय धुनों से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा। नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवा श्रद्धालु शामिल हुए। युवा हाथों में लिए भगवाध्वज जय हनुमान, जय श्रीराम, हर हर महादेव, जय बजरंगबली आदि के जयकारे लगाते हुए आगे चल रहे थे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते -नाचते नजर आए। नगर शोभायात्रा पांडेय बस्ती से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, अजमेरा, सुदामडीह न्यू माइनस कॉलोनी होते हुए पुनः पांडेय बस्ती पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में मुख्य यजमान दशरथ पांडेय श्रीमद् भाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.