पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट, तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलसे
धनबाद, अगस्त 20 -- चासनाला। बीसीसीएल के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार सुबह 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एसीबी कंपनी द्वारा बनाई जा रही 2.5 मिलियन टन की वाशरी में पेटी कांट्रेक्टर आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी की वेल्डिंग मशीन अचानक जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गई। दुर्घटना में सुदामडीह रिवर साइड निवासी वेल्डर दिलीप यादव (40 वर्ष), पाथरडीह हाटतल्ला निवासी हेल्पर बद्री रवानी (48 वर्ष) और डिगवाडीह निवासी अमर महतो बुरी तरह झुलस गए। लोहे की रॉड वेल्डिंग करने के दौरान हुए ब्लास्ट से मजदूर सीधे गेट से जा टकराए और शीशा टूट गया। निकासी का रास्ता महज 2.5 फीट संकरा होने और वहां रखे बोरों में आग लगने के कारण तीनों वहीं फंस गए। सहकर्मियों ने बिजली कटवाकर और पानी-कीचड़ फेंककर आग बुझाई। घायलों को चासनाला सीएचसी से धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.