जामताड़ा, अप्रैल 17 -- कुंडहित, प्रतिनिधि।गुरुवार को बाबूपुर पंचायत अंतर्गत पाथरचुंड गांव में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। अनुष्ठान के शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में कन्याओं के द्वारा पूरे गाजे बाजे के साथ खोल करताल बजाते हुए हिंगलो नदी से पवित्र जल लाकर कलश अनुष्ठान स्थल पर स्थापित कराया गया। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पथरचुंड गांव में बांग्ला नववर्ष के आगमन पर सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है।सात दिवसीय भागवत कथा का पाठ कथा व्यास वाचिका वृंदावन के राधा कुंड निवासी देवी कंचन जी के मुंह से सुनाया जाएगा। भागवत पाठ प्रतिदिन संध्या 8 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। भागवत कथा के आयोजन से पूरे पाथरचुड सहित आसपास के गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है। कथा वाचिका द्वारा सातों दिन भगवान के विभिन्न लीलाओं का वर्णन अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.