पात्र व्यक्ति का ही बने आयुष्मान कार्ड: सीडीओ
बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। सीडीओ रणविजय सिंह ने छूटे हुए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पात्र व्यक्ति का ही आयुष्मान कार्ड बने किसी भी दशा में अपात्र व्यक्ति का कार्ड न बनने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखें। सीडीओ रणविजय सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीडीओ ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जनसामान्य को उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग का मुख्य कार्य हैं। अत: सभी स्वास्थ्य अधिकारी पूर्ण मानक एवं गुणवत्तापूर्ण आमजन को स्वस्थ लाभ उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.