पात्र लोगों को वनपट्टा का वितरण किया जाए : डीसी
चाईबासा, जून 13 -- चाईबासा,संवाददाता। व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनपट्टा वितरण व वनग्रामों को राजस्व ग्राम में स्थानांतरित करने संबंधी विषयों पर जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में हुई। इसमें विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पट्टा से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों की नियमानुसार एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को वनाधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ संपन्न हो ताकि योग्य व्यक्तियों एवं समुदायों को उनके अधिकारों से वंचित न होना पड़े।बैठक यह भी पढ़ें- वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.