जहानाबाद, फरवरी 20 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई। जिसमें बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, ऋण वितरण, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा वित्तीय समावेशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम, जीएम डीआईसी, आरएसईटीआई निदेशक एवं सीएफएल टीम के प्रतिनिधि एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण, पीएमईजीपी, स्टैंड अप इंडिया सहित अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन तथा पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान वित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.