गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर मेला आयोजित करने के संबंद्ध में बैठक हुई। 18 जून से 20 जून तक तक रायफल क्लब परिसर में लगाये जाने वाले प्रदर्शनी के संबंद्ध में उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, वन विभाग, सहकारिता, मत्स्य, ग्राम्य विकास विभाग (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन),मनरेगा, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण), नगर विकास प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और पीएम स्वनिधि सहित अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा भी किया। सीडीओ ने अधिकारियो को अपने-अपने विभागो मे कुछ नवाचार करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक पात्रों को सरकार की योजनाओ का लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- ज...