पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाए : कुण्डे
कानपुर, सितम्बर 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। उ.प्र. अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कल्याण एवं उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की। बैठक में सदस्य रमेश चन्द्र कुण्डे ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान एवं कल्याण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्रों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। इसमें लापरवाही न होने पाये। उन्होंने कहाकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बैठक के दौरान सफाई कर्मियों सहित अन्य कार्मिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.