औरैया, अप्रैल 28 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में शामिल योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लाभार्थी परक योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र लोगों का चयन कर उन्हें समय से लाभ दिलाया जाए, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंच सके। बैठक में डीएम बृजेश कुमार ने कहा कि जनपद में चल रहे विकास और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों व गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि सभी फीडरों और सबस्टेशनों पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए। यह ...