भदोही, अप्रैल 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार की शाम डीएम शैलेश कुमार और सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने रोजगार योजना संबंधित बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें पात्र लाभार्थियों को रोजगार मुहैया कराने को निर्देशित किए। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को निर्देशित किया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि समस्त विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने की जरूरती है। ताकि अत्यधिक युवाओं को रोजगार दिया जा सके। क्षेत्रीय आयुक्त नीरज श्रीवास्तव ने योजना को लेकर जानकारी दी।भदोही एक्सपो मार्ट श्रम विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सीडीओ ने बताया कि एक अगस्त वर्ष 2025 के बाद स्थापित नए संस्थानों द्वारा रोजगार सृजन के लिए पंजीकरण कराया ...