बदायूं, जून 30 -- अलापुर। सीडीओ गामिनी सिंगला ने जगत की ग्राम पंचायत जखेली के आंगनबाड़ी केंद्र एक और दो का निरीक्षण किया। सीडीओ ने यहां लाभार्थियों से मिलने वाले राशन की जानकारी ली। सीडीओ ने कहा कि दोनों केंद्रों को डीपीआरओ से वार्ता कर ग्राम पंचायत सचिवालय में संचालित करायें। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का पात्रों को लाभ दिलायें। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों को लाभांवित करायें। जनपद में कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...