पात्र युवाओं को त्वरित ऋण दें बैंक : डीएम
आजमगढ़, अगस्त 5 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत हरिऔध कला केंद्र में बुधवार को क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके माध्यम से 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं को बिना गारंटी एवं ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला उद्यमी बनाना है। उन्होंने कहा कि जनपद आजमगढ़ में इस योजना की अपार संभावनाएं हैं और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रारम्भ होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.