गाजीपुर, मई 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित निवर्तन कक्ष में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत जिला संचालन समिति की बैठक हुई। इस योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पात्र महिलाओं एवं बच्चों को निर्धारित समय में सहायता उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष योजना महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास तथा सहायता के लिए संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के तहत प्राप्त मामलों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ परीक्षण करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर ...