औरैया, अगस्त 4 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आशा कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अभियान के प्रभावी संचालन, पात्र बच्चों एवं किशोरियों के चिन्हांकन, घर-घर संपर्क तथा लाइन लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और एचपीवी टीकाकरण अभियान बच्चों एवं किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों से पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र शुक्ला ने प्रशिक्षण क...