पूर्णिया, जुलाई 15 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने 240 पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरित किए। राशन कार्ड प्राप्त करते ही लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा एवं सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध हो। साथ ही लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कर पात्र लोगों को जल्द से जल्द लाभ उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- छूटे हुए पात्र लाभुकों का एक माह में बने राशन कार्ड उन्होंने कहा कि राशन कार्ड केवल सस्ती दर पर खाद्यान्न प्राप्...