बांदा, जून 5 -- पैलानी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी अंकित वर्मा एवं पूर्ति निरीक्षक अजीत सिंह ने पात्र परिवारों को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किए।राशन कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में नारायण निवासी रामपुर,फूला निवासी गौरी कलां तथा अनीता निवासी दोहतरा शामिल रहीं।इस दौरान अधिकारियों ने लाभार्थियों को राशन कार्ड के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई पात्र व्यक्ति अभी तक राशन कार्ड से वंचित है तो वह नियमानुसार आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।राशन कार्ड पाकर लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

हिंदी...