पात्र परिवारों को योजना की जानकारी देकर करायें आवेदन
कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता व सीडीओ की उपस्थिति में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनपद में संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्टे्रट सभागार में की गई।बैठक के दौरान डीएम कपिल सिंह ने निर्देशित किया कि योजना के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाये। योजना आमजन को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली बिल में राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पात्र परिवारों को योजना की जानकारी देते हुए आवेदन के लिए प्रेरित करें। बैठक में बैंकर्स को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि पीएम सूर्य घर योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.