पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में शामिल होगा नाम
भदोही, अक्टूबर 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में चल रहे निरंतर पुनरीक्षण 2026 के तहत पात्र नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल कराने को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो में सुधार के साथ ही कोई मतदाता न छूटे' के संकल्प को साकार करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम ने बताया कि एक जनवरी 2026 के आधार पर समस्त अर्ह युवाओं, मतदाता सूची से छूटे नागरिकों, प्रथम बार मतदाता बनने के लिए पात्र नागरिकों, बेघर मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाए। इस अभियान में महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.