पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर योजना लाभ उपलब्ध कराएं
बाराबंकी, अगस्त 7 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण की प्रगति, सत्यापन, अनुपालन तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र छात्र-छात्राओं को समय पर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- NMMSS 2026-27: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.