चाईबासा, जुलाई 12 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जिले को आवंटन प्राप्त हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिया है कि पात्र छात्र-छात्राओं की सूची शीघ्र संलग्न करते हुए छात्रवृत्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भुगतान के उपरांत बैंक स्टेटमेंट एवं ट्रांजैक्शन का सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि भुगतान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उपायुक्त शनिवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा छात्र-छात्राओं के साइकिल वितरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। बैठक में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक, आईटीडीए, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा कल्याण विभाग के ...