पात्र को अपात्र करने वाले होंगे चिह्नित, होगी कार्रवाई
गोंडा, जून 6 -- मनकापुर, संवाददादाता। मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना में लाभार्थियों को पात्र होते हुए सतही जांच में अपात्र किये जाने के मामले में शासन की प्रमुख सचिव अपर्णा यू ने गहरी नाराजगी जतायी है। उन्होंने जांच के समय सकारात्मक सोच के साथ सहानुभूतिपूर्वक विचारण के निर्देश दिया है। किसी भी पात्र व्यक्ति को कदापि अपात्र न करने की हिदायत देते हुए सभी जिलों में पत्र भेजा है। सीआरओ रिंकी जायसवाल ने एसडीएम व तहसीलदार को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित न किया जाये। आवेदन मिलने पर गहनता से जांच करके ही पत्रावली तैयार करा कर भेजी जाये। मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना/कृषक दुर्घटना बीमा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें किसान की किसी दुर्घटना में मौत हो जाने पर उसके अर्थात मृतक के नाम कृषि भूमि होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.