गंगापार, जनवरी 13 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को विकासखंड जसरा में खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह की अध्यक्षता में सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधक, एनआरएलएम, समस्त एडीओ,समस्त सचिव एवं समस्त कोटेदार की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन स्तर से प्राप्त निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में अंत्योदय लाभार्थी एवं राशन कार्ड लाभार्थियों को समूह में जोड़ने का रहा। खंड विकास अधिकारी जसरा सुनील सिंह द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र अंत्योदय एवं राशन कार्ड धारक के परिवार से एक महिला को स्वयं सहायता समूह में जोड़ना है। इसी प्रकार सभी ग्राम पंचायत में एक अभियान चलाकर हर ग्राम पंचायत के महिलाओं को समूह में जोड़कर ग्राम को संतृप्त बनाना है। इन गरीब महिलाओं को शासन की समस्त योजनाओं से लाभान्वित भी करना प्रदेश सरकार की मंशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.