पात्रों को जानकारी होने पर ही योजनाएं सार्थक : डीएम
पीलीभीत, अगस्त 27 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता जिला श्रम बन्धु समिति और बाल श्रम उन्मूलन जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक गांधी सभागार में आयोजित की गई। डीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि योजनाएं तो बहुत है पर पात्रों को उनके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। जो पात्र हैं उन तक जानकारी पहुंचाएं और पात्रों को योजनाओं का लाभ दें। तभी कार्य और दायित्व सार्थक होगा। बैठक में जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना व प्रधानमंत्री लघु व्यापारी योजना (पेंशन योजना) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि यह योजना 18 से 40 वर्ष के श्रमिकों के लिए संचालित है। योजना के अंतर्गत श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन किसी भी जनसुविधा केन्द्र से करा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत श्रमिक की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.