विकासनगर, अगस्त 22 -- गौरा कन्या धन योजना के लाभ को लेकर युवा कांग्रेस ने पात्रता मानकों का सख्ती से पालन करने की मांग उठाई है। शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाल विकास विभाग के सीडीपीओ के माध्यम से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन भेजकर योजना में पात्रता की जांच के बाद ही लाभ देने की मांग की। युवा कांग्रेस के विकासनगर अध्यक्ष दीक्षांत उनियाल ने कहा कि योजना के निर्धारित मानकों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र छात्राओं को ही इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से कई ऐसी छात्राओं को भी योजना का लाभ दिया जा रहा है, जो महंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। यह भी पढ़ें- नंदा गौरा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक उन्होंने कहा कि नर्सिंग और बीटेक जैसे पाठ्यक्रमों में पढ़ाई का खर्च काफी अधिक ह...