पातेपुर में तैनात दरोगा को रंगेहाथ निगरानी ने दबोचा
हाजीपुर, मार्च 31 -- पातेपुर। सं.सू. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने वैशाली जिले के पातेपुर थाने में पदस्थापित दरोगा को सोमवार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे निगरानी के डीएसपी ने सघन जांच के बाद सरकारी आवास से पदस्थापित दरोगा को किया गिरफ्तार। आरोपी दरोगा अखिलेश कुमार सिंह से पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दरोगा ने केस डायरी लिखने के एवज में पातेपुर बहुआरा गांव निवासी चंदन कुमार से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस पर चंदन कुमार ने निगरानी विभाग पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम मामले के सत्यापन के लिए सोमवार की दोपहर पातेपुर थाना पहुंची। इसमें टीम ने विशेष अनुसंधान कर आरोप को सही पाया। इसके बाद आरोपी को 15 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.