हाजीपुर, फरवरी 28 -- पातेपुर । संवाद सूत्र तिसीऔता थाना क्षेत्र के पिंडौता गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तिसीऔता थाना क्षेत्र के नीलो रूकंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में करंट लगने से एक युवक के मौत हो गई। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पिंडौता गांव निवासी स्व. उमा पासवान के 28 वर्षीय पुत्र प्रकाश उर्फ साहिल कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पातेपुर - 01 - शुक्रवार को तीसीऔता थाना क्षेत्र के नीलो रुकंडपुर गांव में रोते बिलखते परिजन।

हिंदी हिन्दुस्तान ...