पाता मेला में गेंदरेच बॉल फाइनल मैच का उपासना मरांडी ने किया शुभारंभ
पाकुड़, मई 18 -- प्रखंड के भेटाटोला पंचायत अंतर्गत अहिल्यापुर गांव स्थित फुटबॉल मैदान में झारखंड नवयुवक संघ अहिल्यापुर द्वारा पाता मेला (चड़क पूजा मेला) के अवसर पर तीन दिवसीय गेंदरेच् बॉल खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उपस्थित रहीं। आयोजकों ने उनका स्वागत आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया। उद्घाटन के दौरान उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बॉल को आसमान में उछालकर फाइनल मैच की शुरुआत की।
फाइनल मुकाबला फाइनल मुकाबला एफसी चांदो इपिल गोविंदपुर और एफसी चापाखिया महेशपुर के बीच खेला गया, जिसमें एफसी चांदो इपिल गोविंदपुर की टीम ने एक गोल की बढ़त के साथ जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 60,000 रुपए तथा उपविजेता टीम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.