पाता गांव में सोलर पैनल की केबिल व स्टार्टर चोरी, 15 दिन में तीसरी वारदात
शाहजहांपुर, जून 10 -- सिंधौली। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पाता में किसानों के खेतों पर लगी सिंचाई व्यवस्था को निशाना बनाकर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गांव में तीन दिन के भीतर दूसरी और पिछले 15 दिनों में तीसरी चोरी की घटना सामने आने से किसानों में दहशत और नाराजगी है। गांव पाता निवासी किसान अवनीश पाल और शिवपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके खेत पर प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा एवं उत्थान महाअभियान योजना के तहत सोलर पैनल सिस्टम स्थापित है, जिससे 7.5 किलोवाट क्षमता का नलकूप संचालित होता है। आरोप है कि 7 जून की रात अज्ञात चोर खेत पर पहुंचे और सोलर पैनलों को जोड़ने वाली केबिल तथा स्टार्टर डिवाइस चोरी कर ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चोरी हुए उपकरणों की कीमत करीब एक लाख रुपय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.