पाताल महादेव के समीप अष्टयाम हरिनाम संकीर्तन का आयोजन
दुमका, जून 17 -- जरमुंडी प्रतिनिधि। बासुकीनाथ शिवगंगा में अवस्थित पाताल महादेव के दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत जारी है। मंगलवार को यहां बलाथर गांव से आए श्रद्धालुओं के द्वारा 24 घंटे (आठ प्रहर) हरिनाम संकीर्तन आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य आरती एवं प्रसाद का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में निर्मल मसात, दिलीप ठाकुर, विनय कुमार, अमृत मसात, संजीव यादव एवं कीर्तन मंडली के अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.