संभल, अप्रैल 19 -- सरायतरीन के पातालेश्व मंदिर में शनिवार को मां गायत्री की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दूसरे दिन आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया। जिसमें 36 दंपतियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में हरिद्वार से पधारे डॉ. अशोक के सानिध्य में यज्ञ सम्पन्न हुआ। उन्होंने यज्ञ के दौरान विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना के साथ विशेष आहुतियां दिलाईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यज्ञ में शामिल दंपतियों ने पूरे श्रद्धाभाव से आहुतियां अर्पित कीं और अपने परिवार तथा समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन, गूंजे व...