पाण्डेश्वर नाथ धाम से महिला बेटे सहित लापता
प्रयागराज, अगस्त 4 -- एक गांव से पाण्डेश्वर नाथ धाम पड़िला में सोमवार को जलाभिषेक करने आई महिला बेटे के साथ लापता हो गई। पति ने थरवई पुलिस से गुहार लगाई है। इलाके के एक गांव की महिला सोमवार को अपने दस साल के बेटे के साथ गांव की कुछ महिलाओं संग जलाभिषेक करने आई थी। महिला शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजन तलाश करने लगे। रात आठ बजे तक महिला के फोन पर घंटी जा रही थी मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजन रात भर महिला और बेटे की तलाश करते रहे। मंगलवार को घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है की महिला को मोबाइल की लोकेशन के जरिए ट्रैस करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.