गोंडा, जून 26 -- गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर मोहल्ला स्थित पाण्डेय तालाब में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव उतराता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने मृतक की पहचान राजा मोहल्ले निवासी कैलाश नंद मिथलेश कुमार (60) के रूप में की । पूर्व सभासद विकास जायसवाल ने तालाब में शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यह भी पढ़ें- टहलने निकले वृद्ध ने सरयू नदी में लगाई छलांग, मौत प्रथम दृष्टया यह मामला डूबने का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद से मृतक के पर...